दिव्यांग दंपति को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
पलामू, जून 22 -- मेदिनीनगर। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय में रेहला थाना क्षेत्र के केतात कला निवासी दिव्यांग दंपति प्रमोद कुमार साव एवं उनकी धर्मपत्नी सरिता देवी का दर्द सुनकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। दंपति ने दैनिक आवाजाही एवं आवश्यक कार्यों के निष्पादन में हो रही कठिनाइयों की जानकारी देकर बैटरी संचालित स्कूटी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने दंपति की बातों को सुनने के बाद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक पहल करने एवं नियमानुसार उपलब्ध सुविधाओं को आपूर्ति करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं उनकी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील है तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समाज के सभी वर्गों को सम्मानजनक एवं सुगम जीवन उपलब्ध कराना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.