प्रयागराज, जून 22 -- उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 25 जून को प्रयागराज में किया जाएगा। प्रतियोगिता ईसीसी कॉलेज के पीछे स्थित नौकायन घाट पर होगी। पैरालंपिक स्वीमिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि स्पर्धा का शुभारंभ सुबह छह बजे होगा। खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता दिखाने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन का अवसर भी मिलेगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता 25 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...