सिद्धार्थ, मई 22 -- सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लाक सभागार में दिव्यांग जन सशक्ति करण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों का पंजीकरण किया गया गया। डॉ विमल द्विवेदी, डॉ आरके वर्मा और डॉ संजय कुमार ने जांच की। पंजीकृत दिव्यांग जनों को विभाग द्वारा श्रवण यंत्र,चश्मा, स्टिक व्हीकल और कृत्रिम अंग के लिए पंजीकरण किया गया। रोहित कुमार चौधरी स्पेशल एजीक्यूटर व वीरेंद्र कुमार डीडीआरसी ने बताया कि चार लोगों का पंजीकरण किया गया है। बताया कि जयपुर की टीम आने पर यंत्र प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...