सहरसा, फरवरी 3 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। कोसी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा, वृद्ध कल्याण समिति द्वारा प्रखंड के डुमरा चौक पर निबंधन शिविर आयोजित कर बड़े पैमाने पर दिव्यांग व वृद्ध जनों की सहायता को लेकर उपस्कर उपलब्ध कराने को लेकर निबंधन किया गया। नवरत्न कुमार के देख रेख में आयोजित शिविर में दिव्यांग को मिलने वाली बैट्री चालित रिक्शा, बैशाखी, सहित अन्य उपस्कर को लेकर निबंधन किया गया। पूर्व मुखिया राजकुमार यादव के अगुवाई में केदली में आयोजित शिविर में बड़े पैमाने पर 80 वर्ष से उपर के वृद्ध जनों का निबंधन किया गया। मोहन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में मौजूद दिव्यांग व वृद्ध जनों को सरकारी स्तर से दी जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी देते हुए सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई। सुनील ठाकुर, शशि कुमार राय, प्रिति कुमारी, रोशन कुमार सहित...