पीलीभीत, अगस्त 20 -- पीलीभीत। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि भारत सरकार ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए प्री-मैट्रिक/पोस्ट मैट्रिक/टाप क्लास छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत आवेदन किए जाने कीमय-सारणी जारी की है। जनपद के दिव्यांग छात्र-छात्राएं प्री-मैट्रिक (कक्षा 9 व 10 के लिए) के लिए 31 अगस्त एवं पोस्ट मैट्रिक (कक्षा 10 से स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा के लिए) व टाप क्लास के लिए 31 अगस्त तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति की बेवसाइट स्कालरशिप डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Scholarship: SC-ST छात्रों की मौज ही मौज, विदेश में पढ़ाई करने के लिए मिल रही है 25 लाख की स्कॉलरशिप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...