गंगापार, अगस्त 19 -- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 16 वर्ष से अधिक की दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल और 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जसरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले स्कूललों के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए चिन्हांकन शिविर 20 अगस्त को तहसील परिसर बारा में प्रातः 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा। 16 वर्ष से अधिक आयु की स्कूल/शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राएं पात्र होगी। आवेदिका की कमर से ऊपर का हिस्सा स्वस्थ हो और वह हाथों से ट्राईसाइकिल चला सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...