दिव्यांग छात्रों ने देखा ऐतिहासिक आनंद भवन
मिर्जापुर, सितम्बर 24 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। समावेशी शिक्षा की अवधारणा को साकार करते हुए समेकित शिक्षा के तहत विकास खंड कोन, सिटी, नगर, छानबे के दिव्यांग बच्चों को प्रयागराज के शैक्षिक भ्रमण पर भेजा गया। बीईओ सुनील कुमार ने सरकार की योजना के तहत दिव्यांग बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कर उनके ज्ञानवर्धन के लिए प्रयागराज स्थित ऐतिहासिक आनंद भवन, तारामंडल (प्लेनेटेरियम), संग्रहालय (म्यूजियम) का भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े इतिहास को नजदीक से देखा और तारामंडल के अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी प्राप्त की। स अवसर पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा केशराज सिंह, मिथिलेश कुमार तिवारी, अजय कुमार सिंह, संजय कुमार, सुभाष सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 12 दिनी शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे हॉली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.