प्रयागराज, अप्रैल 23 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने गुरुवार को मम्फोर्डगंज स्थित जिला परियोजना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दृष्टिहीन छात्रा कुमारी वैष्णवी को कक्षा पांच की ब्रेल लिपि की पुस्तकें उपलब्ध कराईं। बीएसए ने कहा कि छात्रा की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी और हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने वैष्णवी की प्रतिभा की सराहना कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समन्वयन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विकास पांडे ने किया। इस मौके पर शिक्षिका शुभ्रा व छात्रा के अभिभावक भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी के लिए आवेदन करें दिव्यांगजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...