मऊ, जुलाई 15 -- मऊ, संवाददाता। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के ऐसी दिव्यांग छात्राओं, जिनकी आयु 16 वर्ष अथवा उससे अधिक है तथा जो किसी विद्यालय, महाविद्यालय अथवा प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत या प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, को योजना के तहत ई-ट्राइसाइकिल दिया जाएगा। इसके लिए पात्रों से आवेदन मांगे गए हैं। बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में ई-ट्राइसाइकिल योजना संचालित की जा रही है। ई-ट्राइसाइकिल प्राप्त करने के इच्छुक छात्राओं को संबंधित शिक्षण/प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूर्णत: ऑनलाइन होगी। अधिक जानकारी एवं आवेदन संबंधी सहायता के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, ...