शामली, जुलाई 9 -- प्रदेश सरकार ने दिव्यांग छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने और उनके आवागमन को आसान बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 से निशुल्क ई-ट्राईसाइकिल योजना लागू की है। योजना के तहत पात्र दिव्यांग छात्राओं को 65 हजार रुपये तक की लागत वाली ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि योजना का लाभ केवल उन दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा जो वर्तमान में किसी स्कूल, कॉलेज, प्रशिक्षण संस्थान, लाइब्रेरी, लैब अथवा हॉस्टल में अध्ययनरत हों। इसके अलावा छात्रा मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी या हीमोफीलिया जैसी दिव्यांगता से ग्रसित हो। छात्रा की दृष्टि एवं मानसिक स्थिति सामान्य हो, कमर के ऊपर का भाग स्वस्थ हो तथा वह अपने हाथों से ई-ट्राईसाइकिल का संचालन करने में सक्षम हो। यह भी पढ़ें- ...