इटावा औरैया, अगस्त 14 -- इटावा। शासन के निर्देश पर दिव्यांग छात्राओं को ई ट्राई साइकिल दी जाएगी। इस योजना में स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को ई ट्राई साइकिल मिलेगी जिनकी आयु 16 वर्ष या उससे अधिक हो। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने बताया है कि ट्राई साइकिल उन छात्राओं को मिलेगी जिनके कमर का ऊपरी भाग स्वस्थ हो और ई ट्राई साइकिल चलाने में सक्षम हो। इस योजना में ऐसी दिव्यांग छात्राओं को साइकिल दी जाएगी। जिनके परिवार आयकर दाता की श्रेणी में ना हो । उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को प्रथम वरीयता दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जिले के 13 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान, मिली ट्राई साइकिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...