दिव्यांग छात्राओं को ई ट्राइसाइकिल मिलेगी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 13 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। शिक्षा के लिए आवागमन में दिव्यांग छात्राओं को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना शुरू की गई है। इसके तहत पात्र दिव्यांग छात्राओं को निशुल्क ई-ट्राईसाइकिल मुहैया कराई जाएगी। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा की आयु कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए। वह किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या महाविद्यालय में अध्ययन कर रही हो और उसकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो। छात्रा के दोनों हाथ कार्यशील होने चाहिए। साथ ही दृष्टि एवं मानसिक स्थिति सामान्य होने व ई-ट्राईसाइकिल के सुरक्षित संचालन के लिए शरीर का ऊपरी भाग सक्रिय होना जरूरी है। अधिकारी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में किसी सरकारी योजना, सांसद या विधायक निधि अथवा अन्य सरकारी अनुदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.