बाराबंकी, मई 8 -- सिरौलीगौसपुर। ब्लॉक सभागार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न सहायक उपकरणों हेतु कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। यह शिविर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। आवेदकों ने कृत्रिम अंग, बैसाखी, कान की मशीन, छड़ी और अन्य सहायक उपकरणों के लिए आवेदन किया। शिविर में विभाग से वरिष्ठ सहायक सियाराम, कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार, वही स्वैच्छिक संस्था से अमित और लालू प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- हसपुरा: शिविर में 44 दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र यह भी पढ़ें- रेडक्रास दिवस पर दो स्थानों पर किया गया रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...