गाज़ियाबाद, फरवरी 7 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के लिए खुद को तैयार करने के लिए उचित मंच मिलेगा। हर साल शहर के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में बड़े स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जनपद के दिव्यांग खिलाड़ियों को भी अपने-अपने खेलों में उत्कृष्ट बनाने के लिए जिले स्तर पर कई ठोस कदम उठाया जा रहा है। पिछले माह सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई थी। इसमें जिले के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई थी। इसमें वर्ष में एक बार दिव्यांग बालक-बालिका खिलाड़ियों की प्रतियोगिता के बड़े स्तर पर आयोजन करने के निर्देश सीडीओ ने दिए थे। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता महामाया स्टेडियम में आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.