दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल
सोनभद्र, सितम्बर 29 -- सोनभद्र। जिलाधिकारी की जनसुनवाई में दिए गए प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा विकासखंड के रामगढ़ निवासी 90 प्रतिशत दिव्यांग अब्दुल रहमान को सीएसआर फंड के माध्यम से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से अब्दुल रहमान के लिए आवागमन आसान होगा। वह दैनिक कार्यों के लिए स्वयं आ-जा सकेंगे, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। सुविधा मिलने पर उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। जिला प्रशासन के अनुसार जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करते हुए पात्र और जरूरतमंद दिव्यांगजनों को नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन में सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.