गोड्डा, जनवरी 23 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा जिले में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसमें एक दिव्यांग युवक को ट्राइसाइकिल के लिए बार बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते हुए दिखाया गया था, बावजूद इसके उसे अब तक ट्राइसाइकिल उपलब्ध नहीं हो पाई थी। यह वीडियो आमजन के बीच चर्चा का विषय बना और प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े हुए। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को प्रखंड प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। गोड्डा प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जयसवाल स्वयं लाभुक के घर पहुंचे और झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई ट्राइसाइकिल एवं व्हीलचेयर लाभुक को प्रदान की गई। बताया गया कि लाभुक अमित कुमार मंडल, झिलूआ पंचायत के दामा गांव का निवासी है। उसके आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी गोड्डा, बाल व...