मऊ, अप्रैल 22 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के लघुवाई मोड़ पर दिव्यांग की स्कूटी को टक्कर मारने के बाद दिव्यांग को मारपीट कर घायल करने एवं ट्रक से उड़ाने की धमकी देने के मामले में रामपुर पुलिस ने एक नामजद एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रामपुर थाना क्षेत्र के हिसामपुर निवासी रामगोविन्द उर्फ योगी पुत्र केदार ने बताया कि वह दिव्यांग है। गांव के रमावध आदि लोग सरकारी बाहा और नवीन परती पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। जिसकी बेदखली का आदेश कोर्ट से हुआ है। बावजूद इसके विगत 20 अप्रैल की सुबह चकमार्ग को काट रहे थे। यह भी पढ़ें- अलग-अलग स्थानों पर मारपीट में कई घायल जिसकी सूचना पुलिस को देने के बाद रामपुर थाने पर जा रहा था। रास्ते में लघुवाई मोड़ पर पहुंचा था कि राम अवध के रिश्तेदार हसनपुर निवासी दु...