जौनपुर, फरवरी 20 -- जफराबाद, संवाददाता। क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी एक युवक की ओर लिए गए रुपये को पुलिस ने गुरुवार को दिव्यांग व्यक्ति को वापस दिला दिए। नगर कोतवाली क्षेत्र के राजासाहब फाटक निवासी रुपेश कुमार विश्वकर्मा दिव्यांग हैं। उन्होने तहरीर में बताया कि जमैथा गांव निवासी एक व्यक्ति से उनकी मित्रता थी। वह शहर में किराये के कमरे में रहकर टोटो चलाता है। करीब चार माह पहले उसने जरूरी काम का हवाला देकर एक सप्ताह के लिए रुपेश से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। समय बीतने के बाद भी जब रुपेश ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा। परेशान होकर रुपेश ने जफराबाद थाने में शिकायत की। पुलिस ने रुपये वापस करा दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.