रायबरेली, जून 2 -- रायबरेली। जिला अस्पताल में इलाज कराने आए एक दिव्यांग को व्हील चेयर ना मिलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिव्यांग अस्पताल की फर्श पर बैठा हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है, लेकिन सीएमएस ने मामले की जांच किए जाने के आदेश दिए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...