प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दिव्यांग कोटे के तहत पीजी, एलएलबी और बीएड में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण और मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने की तिथि जारी कर दी है।अभ्यर्थियों को 29 जुलाई को सुबह 10 से शाम चार बजे तक अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद 30 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, स्कोर कार्ड और सीएमओ द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र के मूल दस्तावेजों के साथ उनकी एक-एक छायाप्रति लानी होगी। यह भी पढ़ें- खेल कोटे से प्रवेश के लिए 27 से काउंसिलिंग विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कि...