बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। इज्जतनगर रेल कारखाना के एक कर्मचारी ने पहले मेडिकल अनफिट का प्रमाण पत्र बनवाया। इसके बाद दिव्यांग कोटा का प्रमाण पत्र लेकर एक के बाद एक दो प्रमोशन ले लिये। कर्मचारी के मेडिकल प्रमाण पत्र में प्रोमाइलोसायटिक न्यूकेमिया बीमारी को बताया गया है। लेकिन मेडिकल प्रमाण के फर्जीवाड़ा का खेल उजागर हो गया। साथी कर्मचारियों ने मामले की शिकायत डीआरएम और कार्मिक विभाग में कर दी। अधिकारियों ने जांच करने को आदेश दिये है। कार्मिक विभाग मेडिकल, प्रमोशन के दस्तावेज खंगालने में लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...