जमशेदपुर, अगस्त 20 -- रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नया आदेश जारी किया है। अब ट्रेनों की दिव्यांग कोच में बैठने के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। जिन दिव्यांग यात्रियों के पास रेलवे द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाणपत्र नहीं है, उन्हें आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। ट्रेन टिकट निरीक्षक या स्टेशन सुरक्षा गश्त के जवान किसी भी समय दिव्यांग कोच में पहचान पत्र की जांच कर सकते हैं। आरक्षित कोच में यात्रा के दौरान पहचान पत्र दिखाने का नियम पहले से लागू है। कई दिव्यांग यात्री प्रमाणपत्र न होने के कारण सामान्य टिकट से विशेष कोच में यात्रा करते हैं, जिनका रेलवे के पास कोई रिकॉर्ड नहीं होता। वहीं, दिव्यांग काउंटर से रियायती टिकट लेने वालों का रिकॉर्ड उपलब्ध रहता है। रेलवे को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दिव्यांग कोच में सामान्य यात्र...