बागपत, मार्च 25 -- बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने खैला गांव के दिव्यांग की हत्या में शामिल आरोपी की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। इसमें कई आरोपी जेल भेजे गए थे। खैला गांव निवासी रामपाल भाटी की रटौल-ढिकौली मार्ग पर खैला मोड़ के समीप मार्केट है। 23 अक्तूबर 2025 की रात मार्केट में रामपाल का दिव्यांग बेटा प्रमोद रात में सोया हुआ था। सुबह करीब चार बजे खैला गांव के दीपक ने अपने साथी अमित के साथ रामपाल के घर आकर प्रमोद का लहचौड़ा गांव के युवक के साथ झगड़ा होने की जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल प्रमोद लहचौड़ा गांव के किसान राजगिर के नलकूप में पड़ा मिला। गाजियाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हत्याकांड का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र के भाई दीपक को गिरफ्तार कर जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.