बदायूं, मार्च 3 -- उझानी। पड़ोसी के मकान की छत से कूदकर घर में घुसे चोर ने किराना दुकान की गुललक में रखी 20 हजार रुपये की नगदी और घर से चांदी की पायल व सोने का नाक का फूल चोरी कर लिया। दिव्यांग की मां और बड़े दिव्यांग भाई ने चोर को पहचानने का दावा किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसुआ के रहने वाले दिव्यांग चंद्रभान मौर्य रविवार शाम बदायूं गए हुए थे। घर पर उनकी मां जशोदा देवी और बड़े दिव्यांग भाई मौजूद थे। घर के बाहरी हिस्से में ही किराना की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि रात करीब एक बजे चोर घर में घुस आया। खटपट की आवाज सुनकर उनकी वृद्ध मां और दिव्यांग भाई की आंख खुल गई। दोनों ने शोर मचाया, तभी चोर किराना दुकान के गल्ले से नगदी और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया। दिव्यांग होने के कारण उनका भाई चोर का पीछा नहीं कर सका। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.