जौनपुर, अप्रैल 20 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के हरद्वारी गांव में दिव्यांग के लिए आए मुख्यमंत्री आवास की पहली किस्त से 22 हजार रुपये एक सहूम से जुड़ी दो महिलाओं और एक युवक ने मिलकर ठग लिए। जालसाजों ने अफसरों को कमीशन देने के नाम पर झांसा देकर रुपये ऐठ लिए। इसका खुलासा तब हुआ जब ग्राम पंचायत सचिव दूसरी किस्त के लिए जीओ टैगिंग करने पहुंचे। गांव निवासी संजय गौतम दिव्यांग हैं। एक स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली दो महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास के लिए फार्म भरवाया था। बीते वर्ष जनवरी में आवास स्वीकृत होकर पहली किस्त 40 हजार रुपये लाभार्थी के खाते में आ गया। यह भी पढ़ें- दिव्यांग आवास की पहली किस्त से 22 हजार ले लिए बिचौलिए संजय का आरोप है कि दोनों महिलाओं और खुद को मीडियाकर्मी बतानेवाले एक युवक ने उनसे अधिकारियों को कमीशन देने के...