गोंडा, जून 29 -- गोण्डा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की बेहतर पहल देखने को मिली। जनसुनवाई में दिव्यांग शिकायतकर्ता रामसरन पुत्र बड़कऊ, निवासी ग्राम गंगा पण्डरी इटियाथोक ने अपनी समस्या को लेकर उपस्थित हुए। उनकी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अपने कार्यालय कक्ष से बाहर आकर उनकी बातों को गंभीरता एवं भावपूर्ण ढंग से सुना। रामसरन ने अपनी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को साझा करते हुए आवागमन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता की और आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- दिव्यांग की समस्या सुनते ही डीएम ने लिया एक्शन, मौके पर ही दिलाई ट्राईसाइकिल उनकी सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप कलेक्ट्रेट पर...