मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुरौल, एक संवाददाता। पंचायत सरकार भवन में शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं एक्शन एड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग कृषकों के सहयोग के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 65 दिव्यांग किसानों को जैविक खेती, मधुमक्खीपालन, पशुपालन, पोल्ट्री तथा मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई। एक्शन एड के जिला समन्वयक डॉ. अरविंद कुमार ने कृषि के साथ पशुपालन को बढ़ावा देने एवं गाय, बकरी में होनेवाली बीमारियों से बचाव के घरेलू उपाय के बारे में बताया। समुदाय उत्प्रेरक राजगीर कुमार ने परवल, कद्दू , करैला, मिर्च आदि सब्जी की खेती करने का तरीका एवं आमदनी, उसमें उपयोग किए जाने वाले कीटनाशक की जानकारी दी। इस मौके पर रेखा देवी, रामकेवल पासवान, मो. इस्लाम, रवींद्र कुमार राय, रामाधार राय आदि थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.