कन्नौज, अगस्त 10 -- ​तिर्वा । ​शाहजहाँपुर स्थित सिद्धपीठ गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर जल चढ़ाने जा रहे एक दिव्यांग कांवड़िए के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार पिकअप की टक्कर से कांवड़िए की बैसाखी वाहन में उलझ गई, जिससे वह कई मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कांवड़िए की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। ​सरायप्रयाग के फकरपुरा निवासी बृजेश सिंह (30) पुत्र जगत सिंह हर साल की तरह इस बार भी अपने साथियों के साथ बाइक से कांवड़ यात्रा पर निकले थे। शाहजहाँपुर के पास सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- जलाभिषेक कर लौट रहे कांवरियों की पिकअप पलटी, 12 घायल अस्पताल में भर्ती बृजेश ने बताया कि पिछली कांवड़ यात्रा के दौरान भी वह एक हादसे में घायल हो गए थे। इस बार फिर उसी मंदिर जाते ...