सीवान, फरवरी 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय दिव्यांग ओपेन ट्रायल खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन सोमवार को किया गया। खेल प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब 160 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, वहीं, प्रमंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व करेंगे। बहरहाल, जिला स्तरीय दिव्यांग ओपेन ट्रायल खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को शारीरिक दिव्यांग, मानसिक दिव्यांग, दृष्टि बाधित व मुक बधिर कोटि में बांटकर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस क्रम में दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर द...