दिव्यांग उपकरण घोटाले में सुनवाई 18 को
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। दिव्यांग उपकरण घोटाले में सुनवाई 18 अगस्त को अभियोजन साक्ष्य के लिए नियत की गयी है। इस मामले में जाकिर हुसैन ट्रस्ट के अतहर फारुखी के खिलाफ काफी समय से गैर जमानती वारंट चल रहा था। अदालत में अतहर फारुखी के वकील शैलेंद्र सिंह चौहान ने बहस की। इसके बाद न्यायाधीश ने गैर जमानती वारंट निरस्त कर दिये। इस मामले में आरोप तय कर दिये गये हैं। अदालत में पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद भी इसी मामले में पेश हुयी थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.