बरेली, अप्रैल 2 -- पांच दिन पूर्व मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने के बाद गेहूं की फसल में फेंके गए एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक के शव के मामले का खुलासा करने में टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्यारों का सुराग लग गया है और ई-रिक्शा भी ट्रेस कर लिया गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। सोमवार की सुबह सेंधी और ख्योराजपुर गांव के बीच सेंधा के एक गेहूं के खेत में एक दिव्यांग युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। मृतक की पहचान आंवला थाना क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी चंद्र प्रकाश के रुप में हुई, चंद्र प्रकाश बायें पैर से विकलांग था और वह ई-रिक्शा चलाता था। रविवार शाम चंद्र प्रकाश बेड के साथ फ्रिज लेकर विजयनगला थाना बिनावर जाने की बात कहकर गया। बाद में बताया कि उसके ई-रिक्शा की बैट्री डिस्चार्ज हो गई है। वह सुबह...