फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- फरीदाबाद, सरसमल। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग अब बोझ नहीं बल्कि परिवार की उम्मीद बन रहे हैं। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) में 3डी और एआई तकनीक से बनाएं जा रहे कृत्रिम अंगों के इस्तेमाल से यह संभव हो रहा है। शनिवार को चंदावली आइएमटी के पास बने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सातवें केंद्र का उद्घाटन करने के बाद मंत्री मीडिया से बात कर रहे रहे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद थे। दो साल पहले बना केंद्र, विधिवत उद्घाटन आज हुआभारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के कृत्रिम अंग बनाने वाले इस केंद्र का निर्माण दो साल पहले हो गया था। तब से यहां अंगों का निर्माण किया जा रहा है। काफी दिव्यांग यहां इसका लाभ भी उठा रहे हैं।यह देश के स...