हमीरपुर, फरवरी 17 -- मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया में दो दिन से गायब दिव्यांग अधेड़ का शव संदिग्ध हालत में गांव के नाले में पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया निवासी 50 वर्षीय दिलदार अपने तीन भाइयों में छोटा था और अलग रहता था। वह गांव में मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था। उसका दाहिना पैर खराब है। वर्तमान समय में वह गांव के किसानों के खेतों में खड़ी फसल में पानी लगाने का काम कर रहा था। उसके भाई मुबारक ने बताया कि वह दो दिन पूर्व खेतों में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकाला था। खेतों में पानी लगाने के कारण वह अक्सर खेतों में ही बना रहता था। मंगलवार की सुबह ...