सिमडेगा, मार्च 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सलडेगा स्थित विकलांग सेवा आश्रम टोंगरीटोली का 19 वाँ स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। मौके पर नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मौके पर नप अध्यक्ष ने अपने संबोधन में स्थापना दिवस के मौके पर सभी को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगो को हर तरह की सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए वे गंभीर है। उन्होंने दिव्यांगों से किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत उनसे सम्पर्क करने की बात कही। इधर आश्रम के सचिव जेवियर सोरेंग ने भी चार सूत्री मांग रखी। नगर परिषद अध्यक्ष ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर सुकराम बड़ाईक, प्रमिला शकुंतला लकड़ा, नंदलाल महतो, बलभद्र बड़ाईक, कांति टेटे, अमित तिर्की एवं ...