दिव्यांगों ने सुरक्षा और सम्मान को लेकर एसपी से की मुलाकात
संभल, सितम्बर 22 -- दिव्यांगों की सुरक्षा, सम्मान और पुलिस स्तर पर आने वाली समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय दिव्यांग महिला सशक्तिकरण विकास फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी से मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कासिम के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से दिव्यांगों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि दिव्यांगों को कई बार थाने और चौकी स्तर पर अपनी शिकायतों के समाधान के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने दिव्यांगजनों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के साथ ही पुलिस स्तर पर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग रखी। इस पर एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया कि किसी भी दिव्यांग को पुलिस स्तर पर परेशानी होती है तो उसकी समस्या के समाधान के लिए पूरा सहयोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.