फतेहपुर, अगस्त 30 -- बिंदकी, संवाददाता। दिव्यांगों की पेंशन पांच हजार करने, जलकर व गृहकर में छूट, चुनाव में आरक्षण, दिव्यांगों की तरह आश्रितों को भी समान आरक्षण का लाभ दिए जाने समेत मांगों को लेकर शनिवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण सहायता समिति ने धरना प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने 19 सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए सभी मांगों को पूरा किए जाने की बात कही। संगठन के प्रबंधक जितेन्द्र उर्फ अष्टावक्र ने कहा कि दिव्यांगों के मसीहा पूर्व मंत्री तथा पूर्व विधायक जनसेवक अमरजीत सिंह के नाम पर अकेडमी खोली जाए। युवाओं के लिए मैदान तथा व्यायाम के उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। जिससे युवा पुलिस तथा आर्मी की भर्ती के लिए तैयारी कर सकें। बताया कि पीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 में लागू होने के बाद भी धरातल पर नहीं उतारा जा सका। औंग क्षेत्र के परसदेपुर गांव में द...