दिव्यांगों को वितरित किए सहायक उपकरण
लखनऊ, जून 18 -- मोहनलालगंज के कालेबीर बाबा मंदिर में बुधवार को दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किए गए। जननायक सुजीत पांडेय मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 400 दिव्यांगो को ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र, सहायक छड़ी, ब्लड प्रेशर मशीन समेत अन्य उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री धीरू पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार और व्यापार मंडल अध्यक्ष व ट्रस्टी अजय पांडेय भी मौजूद रहे। जरूरतमंद लोगों को ट्रस्ट की ओर से सहायक उपकरणों की सौगात मिली तो उनके चेहरे खिल गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.