दिव्यांगों को वितरित किए गए सहायक उपकरण
गोंडा, अप्रैल 4 -- मनकापुर। तहसील में निःशुल्क चिकित्सा शिविर व सहायक उपकरण का वितरण किया गया। जीवन सेवा संस्थान के संस्थापक विनय कुमार तिवारी एडवोकेट व प्रबंधक ज्योति सिंह के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम में डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल, डॉ. सूर्यकांत मिश्र, डॉ. आलोक दिवेदी, संजय गुप्ता एडवोकेट, आशीष सिंह ने दर्जनों दिव्यांग व जरूरतमंदों को वॉकर, नी-कैप, व्हील चेयर, छड़ी, बेल्ट आदि सहायक उपकरण वितरित किये। इस मौके पर बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप मिश्र, विक्की राय, लालचंद शुक्ल, आकाश त्रिपाठी, मनोज उपाध्याय आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.