कानपुर, जुलाई 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के समाज कार्य विभाग की ओर से विशेषज्ञ व्याख्यान शृंखला के तहत गुरुवार को सामाजिक विकास में एकरूपता का मिथक विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य वक्ता देहरादून स्थित साहस फाउंडेशन के संस्थापक एवं सामाजिक उद्यमी शहाब नकवी और स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्युमिनिटीज एंड सोशल साइंसेस के डीन प्रो. संदीप कुमार सिंह ने किया।शहाब नकवी ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आकलन इस बात से होता है कि वह अपने सबसे कमजोर और वंचित वर्ग के साथ कैसा व्यवहार करता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता व्यक्ति की कमी नहीं, बल्कि समाज की सोच और व्यवस्था की परीक्षा है। उन्होंने इस धारणा को भी चुनौती दी कि दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से अलग रखना उनके हित में है। कहा, इससे उन...