गंगापार, फरवरी 9 -- विद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे छात्र छात्राएं जो किसी भी प्रकार की दिव्यांगता से प्रभावित हैं।उनकी किसी भी तरह से उपेक्षा न की जाय अपितु समावेशी कक्षा का महत्वपूर्ण अंग बनाना चाहिए। उन्हें भी सामान्य छात्र छात्राओं की भांति अवसर देने चाहिए। उक्त बातें फूलपुर बीआरसी में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए बीईओ प्रदीप कुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र छात्राओं की शिक्षा हेतु आयोजित प्रशिक्षण के तथ्यों को ग्रहण कर विद्यालय पर उतारना चाहिए। स्पेशल एजुकेटर विपिन द्विवेदी और अमिता श्रीवास्तव ने कहा कि इन पांच दिनों में गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों का प्रयोग होगा तथा अलग अलग श्रेणी के दिव्यांग बच्चों को उनके स्तर की विधि पर चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.