फिरोजाबाद, जून 24 -- शिकोहाबाद में केंद्र सरकार के 12 वर्ष के सुशासन को लेकर भाजपा दिशा कमेटी के नेतृत्व में दिव्यांगों को 12 ट्राई साइकिलों का वितरण किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत, दिशा कमेटी के सदस्य अंकुर वर्मा, शेखर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 साल बेमिशाल हैं। केंद्र ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए हैं। हाईवे, एक्सप्रेस वे, मेट्रो, वंदे भारत, स्टेशन का कायाकल्प किया है। आज देश के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ चुकी है। केंद्र सरकार का नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है।दिशा कमेटी के सदस्य ने कहा कि आज प्रदेश से अपराधी पलायन करने के लिए मजबूर हो गए है। अतिथियों ने 12 दिव्यांग महिला, पुरुषों को ट्राई साइकिल का वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...