बोकारो, जून 23 -- हैल्पिंग हैंड्स चास बोकारो इकाई की ओर से काशी झरिया स्थित आभा सेवा सदन में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति रांची के सहयोग से नि:शुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांग बच्चों व जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता के अनुसार कैलिपर (कृत्रिम अंग) उपलब्ध कराया गया। मौके पर गोपाल मुरारका ने कहा कि समिति के सहयोग से अब तक 652 जरूरतमंदों को कैलिपर लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सबसे बड़ा मानवीय धर्म है। संस्था लगातार इस सेवा कार्य में जुटी हुई है। प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान व सर्वांगीण विकास के लिए संस्था निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने समाजसेवियों व गणमान्य लोगों से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की। डॉ राउत ने कहा कि आभा सेवा स...