एटा, मार्च 16 -- सोमवार को आदर्श दिव्यांग उत्थान समिति के बैनर तले दिव्यांगों ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। उसके बाद मुख्यमंत्री संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। समिति प्रबंधक जीकेआरएस राजपूत ने बताया कि दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ नहीं दिया जा रहा है। सबसे अधिक जरूरत होने के बाद भी दिव्यांगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए जा रहे हे। इससे गंभीर स्थिति में इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा दिव्यांगों को रोजगार के लिए दी जा रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पर्याप्त नहीं है। दिव्यांगों को भी किसानों की भांति 200 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाए। मासिक पेंशन को एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये किए जाए। दिव्यांगजनों के साथ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में भेदभाव किया जा ...