बदायूं, अप्रैल 22 -- बदायूं। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दुकान निर्माण/संचालन योजना के तहत 40 प्रतिशत या फिर उससे अधिक दिव्यांगता वाले लोगों को स्वरोजगार के लिए दुकान निर्माण एवं चलाने को धन मिलेगा। योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा जो पहले नहीं लिये हैं।योजना के तहत दुकान संचालन के लिए 10 हजार रूपये एवं दुकान निर्माण के लिए 20 हजार रूपये की धनराशि दी जाएगी। इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यूडीआईडी), आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य है। चयनित लाभार्थियों को निर्धारित शुल्क के स्टाम्प पेपर पर अनुबंध पत्र जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिये करें आवेदन ऑनलाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.