गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। दिव्यांगों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने के लिए टोल टैक्स में छूट मिलेगी। इसका लाभ लेने के लिए दिव्यांगों को अपने वाहन के लिए फ्री फास्टैग बनवाना होगा। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए दिव्यांगों को फ्री फास्टैग के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद फास्टैग डाक के जरिए लाभार्थी के घर पहुंच जाएगा। इससे दिव्यांगों को प्रत्येक टोल टैक्स पर हर बार अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिखाना पड़ता था, जिसके बाद उनको सुविधा का लाभ मिल पाता था। अधिकारी ने बताया कि इसका लाभ लेने के लिए वाहन दिव्यांग के नाम पर हो, वह 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता की श्रेणी में आता हो। लाभ लेने के लिए दिव्यांगों को आवेदन करना होगा, इसके लिए प्रमाण पत्र, आधार कार्ड , यूआईडी कार्ड ,पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.