गाज़ियाबाद, मई 21 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। शास्त्री नगर स्थित विजय कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गुरुवार को दिव्यांगों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चयनित दिव्यांगजनों को नियुक्ति एवं प्रशस्ति प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें और सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें। यह भी पढ़ें- प्रदेश के 52 होनहार पैरा ख...