दिव्यांगों के लिए हेल्थ कैंप तीन अगस्त से
रायबरेली, जुलाई 28 -- रायबरेली संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों की दिव्यांगता का आकलन कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए तीन अगस्त से 26 सिंतबर तक विकास खंडों में मेडिकल एसेसमेंट कैम्प लगाए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) पर निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। प्रत्येक मेडिकल बोर्ड में आर्थोपेडिक सर्जन, ईएनटी सर्जन, नेत्र विशेषज्ञ, साइकोलॉजिस्ट, साइकियाट्रिशियन तथा ऑडियोलॉजिस्ट शामिल रहेंगे, जो बच्चों का परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे। कैंपों में परिषदीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.