संतकबीरनगर, मई 1 -- संतकबीरनगर,हिन्दुस्तान टीम। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग से दिव्यांगों को कृतिम अंग वितरित किए जाएंगे। उपकरणों के लिए योग्य दिव्यांगों को कैंप लगाकर चिन्हित किया जाएगा। इसके लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए ब्लाक वार कैंप लगेंगे। दिव्यांग विभाग ने जो कार्ययोजना तैयार की है उसके अनुसार सेमरियावां में दो मई को बेलहर कला ब्लाक में चार मई, बघौली ब्लाक में 06 मई, सांथा ब्लाक में आठ मई, पौली ब्लाक में 11 मई, मेहदावल ब्लाक में 13 मई और नाथनगर ब्लाक में 15 मई को कैंप का आयोजन किया गया है। इन ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कृत्रिम अंग के लिए करें ऑनलाइन आवेदन उक्त शिविरों में पात्र दिव्यांगजन अपने आवश्यक अभिलेख जैसे आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमा...