औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- ​हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियादी केंद्र पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बुधवार को दर्जनों दिव्यांगजनों को बैट्री चलित ट्राईसाइकिल वितरित की गई। बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी और बुनियादी केंद्र प्रभारी मो. इमरान अहमद ने हरी झंडी दिखाकर सभी को रवाना किया। राजेंद्र चौधरी, सन्नी कुमार, राम लखन यादव समेत 15 दिव्यांगों के चेहरे ट्राइसाइकिल पाकर खिल उठे और उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की। बीडीओ ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। बैट्री वाली ट्राइसाइकिल मिलने से अब इन लोगों को आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। विशेष रूप से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं और छोटे स्तर के रोजगार से जुड़े लोगों के लिए यह वरदान साबित होगी। ला...