प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज। सीएमओ कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को दिव्यांग बोर्ड की बैठक होती है। इस दिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 200 से 300 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आते हैं। इसमें कई ऐसे दिव्यांग होते हैं, जो शारीरिक रूप से अक्षम होते हैं। इस तरह के दिव्यांगों को सबसे ज्यादा परेशानी मेडिकल बोर्ड के कक्ष तक पहुंचने में होती है। क्योंकि जिस सभागार में डॉक्टर मरीजों को देखते हैं उसके मुख्य द्वार की धारदार सीढ़ियां दिव्यांगों के पैर को काट देती हैं। दिव्यांग असहनीय दर्द सहते हुए किसी तरह डॉक्टर के पास पहुंचते हैं लेकिन वहां भी ऊंची सीढ़ी चढ़ने के बाद डॉक्टर को अपनी समस्याएं बता पाते हैं। दिव्यांगों की मदद के लिए एक व्हील चेयर भी है, लेकिन वह टूट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...